भाजपा नेता ने अगवा कर युवक को निर्वस्त्र कर पीटा

राइफल की बट से प्राइवेट पार्ट पर किए प्रहार दहशत फैलाने के लिए वीडियो बनवाकर इंटरनेट मीडिया पर किया वायरल तहरीर दी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 06:00 AM (IST)
भाजपा नेता ने अगवा कर युवक को निर्वस्त्र कर पीटा
भाजपा नेता ने अगवा कर युवक को निर्वस्त्र कर पीटा

जासं, मैनपुरी: चुनाव की रंजिश में भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन ने साथियों के साथ एक युवक को अगवा कर लिया। अज्ञात स्थान पर ले जाकर निर्वस्त्र करने के बाद उसे बेरहमी से पीटा गया। राइफल से उसके प्राइवेट पार्ट पर प्रहार किए गए। दहशत फैलाने के लिए घटना का वीडियो बनवाकर खुद ही उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो में हमलावरों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं। कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है।

कस्बा करहल में किशनी रोड निवासी शशांक चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार शाम साढ़े सात बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान भाजपा नेता एवं पूूर्व चेयरमैन संजीव यादव अपने साथियों के साथ उनके पास पहुंचा और चुनावी रंजिश के चलते अपहरण कर उन्हें कार में डाल लिया। उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उन्हें निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। यही नहीं हमलावरों ने उनके प्राइवेट पार्ट में रायफल की बट से प्रहार भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बनाया।

शशांक की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने शशांक को फिर से अपनी कार में डाल लिया और नगरिया रोड पर छोड़कर फरार हो गए। स्वजन मौके पर पहुंचे और शशांक को गंभीर हालत में अपने घर ले आए। कुछ देर बाद ही हमलावरों ने घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। निर्वस्त्र हालत में शशांक की पिटाई का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। इस घटना से शशांक चतुर्वेदी दहशत में आ गए हैं। एसओ करहल नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज किया जा रहा है। इनके खिलाफ दी तहरीर

घटना में भाजपा नेता संजीव यादव के अलावा, सुग्राीव यादव निवासी नगला सेवाराम, अवनीश यादव निवासी गांव अहलादपुर, हरिओम यादव निवासी नगला सामंत, अनूप यादव निवासी मुहल्ला भटेला, अनुराग यादव निवासी मुहल्ला बाजार करहल के खिलाफ तहरीर दी है। पूर्व चेयरमैन है आरोपित भाजपा नेता

आरोपित भाजपा नेता संजीव यादव कस्बा करहल के पूर्व चेयरमैन है। वर्तमान में उनकी पत्नी सेवनश्री करहल नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। पूर्व में संजीव यादव सपा के सदस्य थे। वर्ष 2019 में चुनाव से पूर्व वह भाजपा में शामिल हो गए थे। - ब्राह्मण समाज में घटना को लेकर आक्रोश

घटना को लेकर ब्राह्मण समाज में खासा आक्रोश है। सोमवार को ब्राह्मण समाज के तमाम लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में एसपी कमलेश दीक्षित से मिलकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। - आरोपितों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी