फर्जी आइडी बना भावनाएं भड़का रही भाजपा

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष ने जडे़ भाजपा पर आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 10:13 PM (IST)
फर्जी आइडी बना भावनाएं भड़का रही भाजपा
फर्जी आइडी बना भावनाएं भड़का रही भाजपा

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद एबाद ने भाजपा पर भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाई फर्जी आइडी बनाकर सोशल साइटों के जरिए लोगो को गुमराह कर रहे हैं। योजनाओं की आड़ में दुष्प्रचार किया जा रहा है।

वे रविवार की दोपहर आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी संसदीय सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह के आगे विरोधी दलों को ढूंढे़ प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। गठबंधन से भाजपा भयभीत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सपा में भी कई ऐसे युवा हैं जो स्वयंभू पदाधिकारी बनकर कार्यकर्ताओं के बीच धौंस जमा रहे हैं। प्रदेश स्तर से किसी भी कार्यकर्ता को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। सिर्फ जिलाध्यक्ष मनोनीत किए हैं। इसके अलावा कोई पदाधिकारी नहीं है। विधायक सदर राजू यादव ने कहा कि मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का अपना क्षेत्र है। यहां कराए गए विकास कार्यों के आधार पर पार्टी मतदाताओं के बीच जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, सुखवीर यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी