मैनपुरी में फीरोजाबाद की पुलिस बनाई बंधक, हथियार लूटे

चोरी के आरोपित की तलाश में घिरोर क्षेत्र में दबिश देने आए एक दारोगा व होमगार्ड को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। उनके हथियार छीन लिए। जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दारोगा, होमगार्ड को मुक्त करा दिया गया। खबर लिखे जाने तक पिस्टल और रायफल बरामद नहीं हो पाई थीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 10:18 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 10:18 PM (IST)
मैनपुरी में फीरोजाबाद की पुलिस बनाई बंधक, हथियार लूटे
मैनपुरी में फीरोजाबाद की पुलिस बनाई बंधक, हथियार लूटे

मैनपुरी: चोरी के आरोपित की तलाश में घिरोर क्षेत्र में दबिश देने आए दारोगा व होमगार्ड को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। उनके हथियार छीन लिए। जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दारोगा, होमगार्ड को मुक्त करा लिया। रात 10.30 बजे तक पिस्टल और रायफल बरामद नहीं हो पाई थीं।

फीरोजाबाद के थाना सिरसागंज की अरांव पुलिस चौकी घिरोर सीमा के पास है। घिरोर क्षेत्र के गांव नगला जोरवार निवासी प्रेमपाल अरांव क्षेत्र में हुई बाइक चोरी के मामले में वांछित है। बुधवार शाम करीब सात बजे चौकी अरांव से दारोगा सत्यपाल व होमगार्ड रामसुरेश आरोपित की तलाश में बाइक से नगला जोरवार पहुंचे। दबिश को लेकर घिरोर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। दारोगा के पास सरकारी पिस्टल व होमगार्ड के पास रायफल थी। आरोपित के घर छापामारी के दौरान पुलिस से विवाद हो गया।

इसके बाद ग्रामीण एकजुट हो गए और दारोगा व होमगार्ड से मारपीट की। उनको बंधक बना लिया। भीड़ ने उनकी पिस्टल और रायफल भी छीन ली। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी ओमप्रकाश ¨सह कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दारोगा व होमगार्ड को मुक्त कराया। तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।

पुलिस ने हथियारों की बरामदगी के लिए चे¨कग शुरू करा दी। रात तक खेतों व घरों में तलाशी ली जा रही थी। एएसपी ओमप्रकाश ¨सह ने बताया कि फरार वांछित प्रेमपाल की तलाश भी की जा रही है। उधर, फीरोजाबाद के एसपी देहात महेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। रायफल थी, कारतूस नहीं थे

दबिश मारने दारोगा के साथ पहुंचा होमगार्ड खाली रायफल लेकर आया था। सूत्रों के मुताबिक उसके पास कारतूस ही नहीं थे।

chat bot
आपका साथी