हमलावरों ने आढ़ती को सरेआम पीटा, फायरिग से दहशत

मैनपुरी जासं। मंडी जा रहे फल आढ़ती को हमलावरों ने पहले टक्कर मार कर बाइक से गिराया फिर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। आढ़ती ने एक दुकान में छिप कर जान बचाई। हमलावरों ने ताबड़तोड फायरिग कर दहशत फैला दी। आढ़ती को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 10:13 PM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 06:04 AM (IST)
हमलावरों ने आढ़ती को सरेआम पीटा, फायरिग से दहशत
हमलावरों ने आढ़ती को सरेआम पीटा, फायरिग से दहशत

जासं, मैनपुरी: मंडी जा रहे फल आढ़ती को हमलावरों ने पहले टक्कर मारकर बाइक से नीचे गिराया फिर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आढ़ती ने एक दुकान में छिपकर जान बचाई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दहशत फैला दी। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए। हमलावरों के जाने के बाद आढ़ती को अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया है।

शहर के मुहल्ला छपट्टी निवासी फल आढ़ती अकरम मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे बाइक से नवीन मंडी में अपनी आढ़त पर जा रहे थे। रास्ते में उनका एक साथी भी उनकी बाइक पर बैठ गया। शहर में आगरा रोड पर जीआइसी के सामने पीछे से आई बुलेट बाइक सवार तीन हमलावरों ने अकरम की बाइक में टक्कर मार दी। इससे अकरम और उसके साथी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक और बाइक पर सवार तीन हमलावर भी वहां आ गए। सभी ने अकरम को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ हमलावरों ने फायरिग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अकरम भागकर समीप में ही महिला की दुकान में घुस गया। हमलावर पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। दुकानदार महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फायरिग और शोरगुल आसपास के लोग आ गए। यह देख हमलावर फरार हो गए। अकरम के साथी की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। रिपोर्ट घायल के भाई मुहम्मद चांद ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज कराई है। जानकारी पर तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कोतवाली पीआर शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी में कैद हुई हमलावरों की तस्वीर: जासं, मैनपुरी: फल आढ़ती पर हमला करने वालों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस ने कुछ हमलावरों की पहचान भी कर ली है। तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। दहशत फैलाने के लिए हमलावर हवा में फायरिग कर रहे थे। पुलिस ने सुराग तलाशने के लिए घायल के स्वजनों से जानकारी ली है।

जिस स्थान पर आढ़ती पर हमला किया गया वहां कुछ भवनों पर सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी का सहारा लिया है। सूत्रों का दावा है कि फुटेज के आधार पर कुछ हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। वहीं कोतवाली पुलिस इसे लेकर अधिकृत रूप से कुछ भी कहने लिए तैयार नहीं है।

इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला है कि हमलावर तमंचों से हवा में फायरिग कर रहे थे। वहीं जांच के दौरान मौके पर पड़े मिले कारतूस के नौ खोखों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। हमलावरों की उम्र 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार दोपहर व्यापारियों ने एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को भी हमलावरों को गिरफ्तार करने को जुटाया है।

घायल के बयान लेने सैफई गई पुलिस: पुलिस का मानना है, घायल अकरम को घटना के संबंध में कुछ जानकारी जरूर होगी। इसीलिए एक टीम उनका बयान दर्ज करने के लिए सैफई रवाना हुई है।

आढ़ती के साथ नहीं की लूटपाट: घटना के समय आढ़ती अकरम की जेब में नकदी रखी थी, लेकिन हमलावरों ने नकदी को हाथ नहीं लगाया। इससे घटना की गुत्थी उलझ गई है।

रंगदारी वसूलने को तो नहीं फैलाई दहशत: यह भी आशंका जताई जा रही है कि हमलावर रंगदारी वसूल करने के इरादे से आढ़ती को भयभीत करना चाहते होंगे। इसीलिए बेरहमी से मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिग की है।

chat bot
आपका साथी