ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

भोगांव संसू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:24 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:24 AM (IST)
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

भोगांव, संसू : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। थाना कुरावली के गांव अकबरपुर झाला निवासी प्रिस यादव व अमन यादव रविवार को सुबह लगभग पांच बजे बाइक से भोगांव से मैनपुरी जा रहे थे। मैनपुरी रोड पर स्थित पावर ग्रिड के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

पत्नी को मारपीट कर पुत्री को जबरन ले गया पति

भोगांव : थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी नीरज देवी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसका विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व थाना कुरावली के गांव बलरामपुर निवासी संजय के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका पति संजय शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट करता है। बीते 29 अगस्त को पति ने उसे जान से मारने की नीयत से आग लगा दी। वह बचकर बाहर भाग गई। फोन कर भाई को बुलाया तब से वह मायके में ही रह रही है। शनिवार की रात लगभग 10 बजे उसका पति पांच अन्य अज्ञात लोगों के साथ तमंचा व लाठी-डंडा लेकर आए और उसके साथ मारपीट कर पुत्री नव्या को जबरन ले गए। उसे बचाने आए भाई ओमकार को भी आरोपितों ने मारापीटा। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जमीन के विवाद में चार को किया घायल

भोगांव : जमीन के विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी विनीता पत्नी पृथ्वीराज को गांव के ही रोशनलाल, रामवीर, पुष्पेंद्र व ललित ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे बचाने आए उसके जेठ कन्हैयालाल, सास रेशमा देवी व ननद मधु को भी आरोपितों ने मारापीटा। घटना की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

बाइक चोरी की रिपोर्ट

भोगांव : 30 सितंबर को दोपहर लगभग दो बजे मैनपुरी रोड स्थित आरएस कोल्ड स्टोरेज के सामने नगर के पडुआ रोड निवासी राकेश चंद्र पुत्र श्रीकृष्ण यादव की बाइक को चोरों ने चुरा लिया है। काफी तलाशने के बाद भी बाइक का कोई सुराग न लगने पर घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

भोगांव : अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव चिढ़रई खास निवासी अभय प्रताप सिंह ने थाना कोतवाली में लिखाई गई रिपोर्ट में कहा है कि बीते 11 अक्टूबर को उसके चाचा आशीष कुमार उसकी मां सन्नो देवी के साथ बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे मैनपुरी रोड पर महिद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के सामने नील गाय को बचाने के प्रयास में बाइक में ब्रेक लगाने से पीछे से तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, चाचा और मां गंभीर घायल हो गए। जिला चिकित्सालय से मां की हालत नाजुक होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मां सन्नो देवी की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी