रंगोली में बच्चों ने भरे खुशियों के रंग

मैनपुरी : दीप पर्व पर शहर के विद्यालयों में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थि

By Edited By: Publish:Thu, 27 Oct 2016 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 27 Oct 2016 06:00 PM (IST)
रंगोली में बच्चों ने भरे खुशियों के रंग

मैनपुरी : दीप पर्व पर शहर के विद्यालयों में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली सजाकर सभी का मन मोह लिया।

भांवत चौराहा स्थित सरदार मोहन ¨सह मेमोरियल स्कूल में कक्षा छह से कक्षा आठ तक की छात्राओं ने रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की प्रेरणा दी। प्रबंधक सरदार मोहन ¨सह ने कहा कि रंग हमें खुशियों का अहसास कराते हैं। अपनी खुशियों के लिए दूसरों की खुशियों को बारुद के धुएं की सौगात न दें। आतिशबाजी से दूर रहते हुए ईको फ्रेंडली दीपावली मनाएं। इस मौके पर अर्चना, रानू, प्रभात मिश्रा, चंद्रभानु, संजय शुक्ला, मेघा, अंजली, जया, ¨प्रसी, दिव्या, दीक्षा आदि मौजूद थे।

आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में प्रधानाचार्या अनुपम गुप्ता की देखरेख में विद्यार्थियों ने रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निदेशक शशांक गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताएं हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं जबकि त्योहार एकजुट होकर खुशियों को बांटने के लिए प्रेरित करते हैं। बच्चों ने रंगोली सजाकर दीपों से आकर्षक सजावट की। इस मौके पर रचना रायजादा, प्रभा शाक्य, अरुणा कुलश्रेष्ठ, नेहा गौड़, दीपिका सोनी, खुशबू सोनी, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद थे।

चौधरी सूरज ¨सह महाविद्यालय जागीर में बीएड संकाय की छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में मनभावन रंगोली सजाई। इस मौके पर पूजा यादव, सोनम चौहान, पूनम गुप्ता, अलका, चांदनी, अनुराधा, प्रीती, सुमन, दीपिका, ओमलता, भावना आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी