प्रकृति के संतुलन में वृक्षों का अहम योगदान

मैनपुरी: वृक्ष हमें कितने प्रकार से लाभान्वित करते हैं, इसकी जानकारी होना जरूरी है। तभी हम उनका म

By Edited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 06:06 PM (IST)
प्रकृति के संतुलन में वृक्षों का अहम योगदान

मैनपुरी: वृक्ष हमें कितने प्रकार से लाभान्वित करते हैं, इसकी जानकारी होना जरूरी है। तभी हम उनका महत्व समझेंगे। हमें ऑक्सीजन, लकड़ी व अन्य वस्तुएं देने के साथ ही प्रकृति का संतुलन वृक्षों पर ही आधारित है। लेकिन वृक्षों के कटान से अब इस पर खतरा मंडराने लगा है। अगर हमें इस संतुलन को बनाए रखना है तो वृक्षों के कटान पर रोक के साथ ही नए पौधे भी रोपित करने होंगे।

कुसमरा: गुरुवार को क्षेत्र के वीरभान सिंह महाविद्यालय, चतुरीपुर में प्रबंधक हरेंद्र यादव और प्रधानाचार्य संजीव यादव ने पौधरोपण किया। उन्होंने महाविद्यालय में 51 पौधे रोपित कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने छात्रों से भी पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान सुरेंद्र यादव, सुरेश यादव, मुकेश कुमार, रामवीर ¨सह, फतेह ¨सह, रामगोपाल, प्रमोद कुमार, राजेंद्र ¨सह, राजेश कुमार मौजूद थे।

भोगांव: मुहल्ला कबीरगंज में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। नगर अध्यक्ष नितिन उमेश ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग हैं। वृक्षों की रक्षा के लिए हमें आगे आना होगा। वहीं उन्होंने हर माह नगर में पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस दौरान सुरजीत ¨सह राजपूत, शिवशंकर वर्मा, भोले वर्मा, मिथुन कुमार, रवी गुप्ता, अमन गुप्ता मौजूद थे।

बिछवां: क्षेत्र के बिछवां-करीमगंज रोड स्थित हनुमान ब्रिक फील्ड पर गुरुवार को पौधे रोपित किए गए। प्रबंधक सुभाष शर्मा के नेतृत्व में परिसर में 101 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान सुमित, सुबोध, धीरज, फूलमती, फारूख, अवधेश, रमेश, सुभाष शर्मा, संदीप कुमार, विनोद, कर्मा, सुभाष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी