उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत

मैनपुरी: ममेरे भाई की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 55 वर्षीय कैदी राजेश पाटिल क

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 08:19 PM (IST)
उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत

मैनपुरी: ममेरे भाई की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 55 वर्षीय कैदी राजेश पाटिल की मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

कस्बा कुरावली के मुहल्ला कानूनगोयान निवासी राजेश पाटिल के खिलाफ वर्ष 2000 में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 18 अक्टूबर 2010 को अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। रक्तचाप से पीड़ित राजेश की तबियत बिगड़ने पर सोमवार रात 8 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार सुबह नौ बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुषमा का आरोप है कि उसके पति उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित थे। इस बात की जानकारी जेल प्रशासन को थी, लेकिन उनका उपचार नहीं कराया जा रहा था। समय से उन्हें न तो अस्पताल लाया गया न ही परिजनों को तबियत बिगड़ने की सूचना दी गई।

जेलर सुरेश मिश्रा ने बताया कि 22 जुलाई को कैदी की हालत बिगड़ गई थी। पहले जेल के अस्पताल में उपचार हुआ। बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।

chat bot
आपका साथी