नौकरानी को डांटने पर बेटे ने मार डाला बाप

मैनपुरी: नौकरानी को डांटने से रोकने पर पिता-पुत्र में भिड़ंत हो गई। बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार

By Edited By: Publish:Sun, 29 Nov 2015 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2015 09:33 PM (IST)
नौकरानी को डांटने पर बेटे ने मार डाला बाप

मैनपुरी: नौकरानी को डांटने से रोकने पर पिता-पुत्र में भिड़ंत हो गई। बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। उनके सिर, कंधे और पैर की हड्डियां तोड़ डालीं। इसके बाद मुकदमे से बचने के लिए पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के पैर में गोली मार ली। यही नहीं बेटे की पत्नी ने ससुर के खिलाफ गोली मारने की तहरीर दी है।

शहर के मुहल्ला छपट्टी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता (70) की बिसातखाना बाजार में बर्तन की दुकान है। उनके दो बेटे हैं। एक अशोक कुमार दिल्ली में रहता है, जबकि दूसरा अनिल बाजार में अलग बर्तन की दुकान करता है। रविवार दोपहर 12 बजे ओम प्रकाश अपनी नौकरानी को डांट रहे थे। बेटे अनिल ने विरोध किया। इसे लेकर पिता-पुत्र में जोर का झगड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुस्साए बेटे ने पिता को पटक-पटक कर पीटा। उनके सिर, कंधे और पैर की हड्डियां टूट गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटे ने नई कहानी गढ़ने को लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल खुद के पैर में गोली मार ली। देर शाम अनिल की पत्नी विनीता ने अपने ससुर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि उनके पति को ससुर ने गोली मारी और बाद में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ओमप्रकाश के सिर सहित शरीर के दूसरे हिस्सों में गहरी चोटों के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि बेटे ने बचने के लिए खुद पैर में गोली मारी है।

पत्नी की हो चुकी है मौत

मैनपुरी: घटना के बाद ओमप्रकाश के घर में कोहराम मच गया। ओमप्रकाश की पत्नी का कई साल पहले निधन हो चुका है। मुहल्ले वालों का कहना है कि ओम प्रकाश का अपने बेटे से अक्सर विवाद होता था। पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका था।

chat bot
आपका साथी