वैष्णों देवी को दर्शन को साइकिल यात्री रवाना

मैनपुरी, भोगांव: धार्मिक स्थानों पर जाने से व्यक्ति को आत्मिक सुख मिलने के साथ उन्नति के पथ पर अग्रस

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 07:37 PM (IST)
वैष्णों देवी को दर्शन को
साइकिल यात्री रवाना

मैनपुरी, भोगांव: धार्मिक स्थानों पर जाने से व्यक्ति को आत्मिक सुख मिलने के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर होने का मौका मिलता है। भारत धार्मिक मान्यताओं की प्रधानता का देश है। यहां पर तीर्थस्थलों पर जाने वाले लोगों की मनोकामना पूर्ण होने का विश्वास मन में रहता है।

उक्त विचार प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने क्षेत्र के ग्राम परसादपुर ललूपुर में वैष्णोदेवी की साइकिल यात्रा पर रवाना हो रहे ग्रामीणों को हरी झंडी दिखाते समय व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को मन में रखने वाले लोग हमेशा सुख की अनुभूति करते हैं। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि वैष्णोदेवी की यात्रा का ¨हदू समाज में बेहद अहम स्थान है। गांव से वैष्णोदेवी की साइकिल यात्रा पर रवाना हुए अनिल पाल, रामौतार, गीतम ¨सह, शिव¨सह, ऐलकार ¨सह, विवेक, अजीत, रामगोपाल, अवधेश कुमार, महावीर, विमल, राजू, सचिन, सुबोध, रघुवीर, अखिलेश, भूपेन्द्र, गोपी चन्द्र, गिरन्द्र, आशाराम, जगपाल, सर्वेश कुमार, रनवीर, संतराम, रामनरेश को राज्यमंत्री आलोक शाक्य, विधायक ब्रजेश कठेरिया, उजागर ¨सह राजपूत, शिवानंद राजपूत, गौरव यादव, ओमशरन यादव, अजय यादव गुल्लू, सत्यप्रकाश, विशाल यादव, नगेन्द्र शाक्य, विजय ¨सह, कुंवरपाल, पुष्पेन्द्र राजपूत, अनिल कुमार, बालकिशन, आदि ने स्वागत कर रवाना किया।

chat bot
आपका साथी