महिला हितों का सम्मान सपा सरकार की प्राथमिकता

मैनपुरी : प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 06:33 PM (IST)
महिला हितों का सम्मान सपा सरकार की प्राथमिकता

मैनपुरी : प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जा रहा है।

उक्त विचार मंगलवार को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रेखा वर्मा ने आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा के जिला कार्यालय पर बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सपा ही देश की पहली ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई करने के लिए हेल्पलाइन 1090 संचालित की है। चौबीस घंटे कोई भी पीड़ित महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सरला यादव ने कहा कि छात्राओं के विकास के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। थानों में महिला पुलिस की मौजूदगी में ही महिलाओं की शिकायत सुनने की व्यवस्था भी कराई गई है।

जिलाध्यक्ष वंदना यादव की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुमन यादव ने की। इस मौके पर शकुंतला यादव, ज्योती मैसी, अखिलेश यादव, विजय लक्ष्मी वर्मा, कृष्णादास लोधी, सुषमा, अंजू आदि महिलाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी