यहां तो प्यास पर पड़ा सूखा

मैनपुरी : जल संरक्षण के लिए लाखों रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है। मगर, नगर में तो प्यास पर ही सूख

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 07:56 PM (IST)
यहां तो प्यास पर पड़ा सूखा

मैनपुरी : जल संरक्षण के लिए लाखों रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है। मगर, नगर में तो प्यास पर ही सूखा पड़ गया है। शासन ने प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में 50-50 हैंडपंपों को री-बोर कराने के निर्देश दिए थे। मगर, हाल देखिए। जिला मुख्यालय पर ही पीने के पानी को हाहाकार मचा है।

गर्मियों में पेयजल की समस्या न गहराए। इसके लिए शासन ने प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में 50-50 हैंडपंपों को रीबोर कराकर शुद्ध पानी के इंतजाम कराने के निर्देश दिए थे। 28 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी को भेजे पत्र में प्रमुख सचिव अरुण सिंघल ने कहा था कि जल संकट दूर करने के लिए प्रत्येक विकास खंड स्तर पर कार्रवाई की जाए। ध्यान रखा जाए कि राहगीरों को पानी के लिए परेशान न होना पडे़।

अब हाल देखिए। नगर में ही जगह-जगह पर दर्जनों हैंडपंपों की जल धारा सूखी पड़ी है। नगर के रोडवेज बस स्टैंड, कचहरी रोड, जिला अस्पताल परिसर, मैनपुरी-कुरावली मार्ग सहित लगभग दर्जनों हैंडपंप खराब पडे़ हैं।

कई हफ्तों से खराब पडे़ हैंडपंपों की मरम्मत न कराए जाने से राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शहर के अधिकांश हैंडपंप नगर पालिका परिषद के हैं। आदेश को लगभग एक माह पूरा होने को है। लेकिन, अभी तक जल समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।

अधिकारी कहिन

'पानी की समस्या का निदान कराया जाएगा। जो भी हैंडपंप रीबोर के लिए हैं, उन्हें जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।'

अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी।

chat bot
आपका साथी