होली पर रही वाहनों की कमी

मैनपुरी : होली के त्योहार पर घर पहुंचने की सभी को जल्दी रही। वहीं घर से बाहर नौकरी और व्यापार कर रहे

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 06:39 PM (IST)
होली पर रही वाहनों की कमी

मैनपुरी : होली के त्योहार पर घर पहुंचने की सभी को जल्दी रही। वहीं घर से बाहर नौकरी और व्यापार कर रहे लोग त्योहार पर अपनों के बीच पहुंचने को उत्साहित दिखे। जिसके चलते रोडवेज बस स्टैंड और डग्गामार वाहनों पर भारी भीड़-भाड़ रही। जिसे जो सवारी मिली, उसी पर बैठकर अपने गंतव्य को चल दिया। त्योहार पर वाहनों की कमी के चलते लोगों को बसों की छत पर खिड़की पर लटक कर यात्रा करनी पड़ी।

गुरुवार को सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही थी। हर किसी को त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी थी। लंबी दूरी के यात्री जहां रोडवेज बसों का इंतजार करते दिखे। वहीं आसपास जाने वाले लोग डग्गामार वाहनों पर सवार होकर निकल पड़े। बसों पर अन्य शहरों से ही आने वाली यात्रियों की भीड़ के चलते लोगों को बसों की कमी सताती रही।

बस स्टैंड पर भीड़-भाड़ से बचने को लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। बसों की कमी का लाभ उठाते हुए डग्गामार वाहनों ने मनमाने किराए की वसूली की साथ ही बसों में सीटों से अधिक सवारियां बैठाकर अधिक लाभ कमाया।

भीड़-भाड़ के चलते लंबी दूरी वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर खड़े लोग घंटों बसों का इंतजार करते दिखे। जिसके चलते देर रात तक रोडवेज पर यात्रियों की भीड़-भाड़ बनी रही।

chat bot
आपका साथी