बच्चों ने जमकर उड़ाया गुलाल

मैनपुरी : एक दिन बाद होली का त्योहार है। अधिकांश स्कूलों में बुधवार से ही होली की छुट्टियां हो गई। म

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 07:48 PM (IST)
बच्चों ने जमकर उड़ाया गुलाल

मैनपुरी : एक दिन बाद होली का त्योहार है। अधिकांश स्कूलों में बुधवार से ही होली की छुट्टियां हो गई। मगर, छुट्टियों से पहले बच्चों ने अपने सहपाठियों के साथ जमकर मस्ती की। बुधवार को अधिकांश विद्यालयों में अबीर-गुलाल से रंगे चेहरे नजर आए। अवकाश घोषित होते ही स्कूलों में बच्चों ने सहपाठियों के साथ रंग पर्व की खुशियां बांटीं।

सरदार मोहन सिंह मेमोरियल स्कूल में रंगों का जश्न अपने ही अंदाज में नजर आया। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने हाथों में अबीर और गुलाल की थाली लेकर अपने अग्रजों को गुलाल लगाया। सीनियर कक्षाओं की छात्राओं ने भी जमकर मस्ती की। छात्राओं ने अपने सहेलियों के गालों पर जमकर गुलाल मला। शिक्षकों ने भी एक-दूसरे को अबीर लगाया। निदेशक अरविंद सिंह लाट ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं दीं।

सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में भी विद्यार्थियों ने होली खेली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी रंग पर्व की खुशियां बांटीं। अपनी सहपाठियों के गालों पर अबीर और गुलाल लगाया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में प्रबंधक एसके उपाध्याय की देखरेख में होली का उत्सव मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कुरावली में द मिडास एजूकेशनल एकेडमी के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर अबीर और गुलाल से होली की शुभकामनाएं लिखीं। विद्यार्थियों ने पानी बचाने के लिए लोगों से अपील की। इस मौके पर सौरभ शर्मा, नीरज दुबे, रनवीर सिंह, अंकुर मिश्रा, उदय पांडे, प्रिया गुप्ता आदि मौजूद थे।

पानी बचाने का लिया संकल्प

डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री एकेडमी में बुधवार को प्रबंधक अशोक यादव ने बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि होली खुशियों का त्योहार होता है। अक्सर लोग होली के पर्व पर रंगों की बौछार उड़ाते हैं। रंग खेलने के लिए बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी भी की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि इस बार की होली में जल की बर्बादी नहीं करेंगे और अबीर और गुलाल की होली खेलेंगे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी