आरसी की छात्राओं ने जीती मंडल प्रतियोगिता

मैनपुरी: राजकीय इंटर कॉलेज आगरा में हुई महादेवी वर्मा एवं डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में

By Edited By: Publish:Wed, 26 Nov 2014 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 26 Nov 2014 07:53 PM (IST)
आरसी की छात्राओं ने जीती मंडल प्रतियोगिता

मैनपुरी: राजकीय इंटर कॉलेज आगरा में हुई महादेवी वर्मा एवं डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को बुधवार को कॉलेज में सम्मानित किया गया।

प्रबंधक कुंवर बलवीर सिंह चौहान ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं ने मंडल स्तर पर अपना हुनर दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे विद्यालय और जनपद अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य के अलावा वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता आदि में भी छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे प्रतिभा में निखार आ सके। निदेशिका डॉ. सुशीला त्यागी ने कहा कि कॉलेज की छात्राएं हमेशा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती हैं विद्यालय की बेहतर तैयारी उन्हें मुकाम पर पहुंचाने का काम करती है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं ने वास्तव में एक अनोखा प्रदर्शन किया है। विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। इस मौके पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीतने वाली टीम की कु. प्रज्ञा पाराशर, भारती चौहान, सोनिका तोमर और संध्या को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मैनेजिंगट्रस्टी जितेंद्र सिंह कुशवाह, कुसुम चौहान, कुरुणा चतुर्वेदी, कल्पना सिंह, संध्या भदौरिया, पारुल धामा, पुष्पा मिश्रा आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी