धनतेरस पर सड़केंजाम, रेंगे वाहन

मैनपुरी : धनतेरस पर नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर भीड़ के चलते दिन भर जाम के हालात रहे। भीड़ को व्यवस्थि

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 07:12 PM (IST)
धनतेरस पर सड़केंजाम, रेंगे वाहन

मैनपुरी : धनतेरस पर नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर भीड़ के चलते दिन भर जाम के हालात रहे। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस द्वारा सभी प्रमुख मार्गो पर बेरियर लगाकर बड़े वाहनों का आवागमन वर्जित रखा गया, इसके बाद भी दो पहिया वाहनों के आवागमन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

धनतेरस पर खरीदारी करने सुबह से ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों भी भारी भीड़ उमड़ने लगी। जिसके चलते नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर जाम के हालात रहे। सदर बाजार, लेनगंज, बजाजा बाजार में दो पहिया वाहनों के आवागमन से जाम के हालात बने रहे। त्योहार के बाजार के चलते फुटपाथ पर खील-खिलौने, मूर्ती, सजावट सामग्री आदि की दुकानें लगने से तंग हुए मार्गो पर पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था।

बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख मार्गो पर चार पहिया वाहनों का आना-जाना वर्जित कर दिया गया था। जिसके लिए यातायात पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को दिन भर रोकने का काम किया। इसके बाद भी दोपहिया वाहनों के चलते प्रमुख मार्गो पर भीड़-भाड़ रही।

यातायात व्यवस्था के बारे में नगर क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि धनतेरस पर बाजार में होने वाली भीड़-भाड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख मार्गो से चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को नहीं निकलने दिया गया। जिसके लिए कचहरी रोड, जेल चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, आगरा रोड सिंधिया तिराहा पर बेरियर लगाकर यातायात पुलिस को तैनात किया गया। नगर में प्रमुख चौराहों पर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

ऐसे करें नरकचतुर्दशी पर पूजन

आचार्य इंद्रपाल त्रिपाठी ने नरक चतुर्दशी के बारे में बताया कि इस दिन भगवान विष्णु ने नरकासुर का वध किया था। इसलिए घर की नाली के पास चौमुखी तेल का दीपक जलाकर पूजा की जाएगी। दीप पूजन समय सूर्यास्त के बाद 6:02 से 6:44 बजे के मध्य का है।

chat bot
आपका साथी