शोहदों पर निगरानी के लिए महिला पुलिस सक्रिय

फोटो शोहदों पर निगरानी के लिए महिला पुलिस सक्रिय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 06:35 PM (IST)
शोहदों पर निगरानी के लिए महिला पुलिस सक्रिय
शोहदों पर निगरानी के लिए महिला पुलिस सक्रिय

शोहदों पर निगरानी के लिए महिला पुलिस सक्रिय

जागरण संवाददाता, महोबा: शोहदों पर निगरानी के लिए महिला पुलिस कर्मचारी सक्रिय हैं। बाजार, स्कूल जाने वाले रास्तों पर छात्राओं से बात की। उन्हें अपने फोन नंबर दिए और उनके नाम और पता भी नोट किए।

एंटी रोमियो टीम की ओर से बालिकाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा बालिकाओं में सशक्तीकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित हैं। एंटी रोमियो टीम की ओर से विभिन्न स्थानों पर शोहदों की ओर से छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने को निगरानी की गई।

chat bot
आपका साथी