मिलावटी तेल की पूड़ी खाते ही उल्टी शुरू, 11 महिलाएं बीमार

संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) मांगलिक कार्यक्रम में भोज के लिए आमंत्रित महिलाओं ने जैसे ही पूड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:12 AM (IST)
मिलावटी तेल की पूड़ी खाते ही उल्टी शुरू, 11 महिलाएं बीमार
मिलावटी तेल की पूड़ी खाते ही उल्टी शुरू, 11 महिलाएं बीमार

संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा) : मांगलिक कार्यक्रम में भोज के लिए आमंत्रित महिलाओं ने जैसे ही पूड़ी व हलुवा खाना शुरू किया उन्हें उल्टी होने लगी। इससे 11 महिलाएं बीमार हो गईं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। उधर, आनन-फानन गृह स्वामी की मां दुकानदार से शिकायत करने गई तो उसने दूसरा तेल बदल कर दे दिया।

कस्बे के नरैयापुरा निवासी प्रमोद सोनी के यहां सुहागिन भोज का आयोजन था। इसमें मोहल्ले की करीब 50 महिलाएं आईं थीं। भोज में परंपरानुसार पूड़ी व हलुवा आदि बनाया गया था। खाना शुरू होते ही पंगत में बैठी छह महिलाओं का जी मिचलाने लगा और उल्टी शुरू हो गई। सभी अपने घर की ओर भागीं। हालात देख कर प्रमोद की मां दुकानदार के पास गई तो उसने बेचा हुआ तेल वापस लेकर दूसरे तेल का पैकेट पकड़ा दिया। प्रमोद के अनुसार भोज का पूरा सामान और तेल झंडा बाजार के एक बड़े किराना व्यवसायी के यहां से खरीदा गया था। प्रमोद ने खुद पूड़ी खाई तो उसे भी उल्टी होने लगी। अब महिलाओं को सीएचसी लाने का प्रबंध किया जा रहा है। प्रमोद अनुसार खाने के बाद मोहल्ले की ही हेमा सोनी, नीलम सोनी, द्रोपदी अग्रवाल, कल्पना, संगीता, आरती, कुसुम, मालती, रानी, उर्वशी, नेहा सहित अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ गई। प्रमोद के अनुसार सभी महिलाएं घरों में उल्टी कर रही है। वह पहले हेमा को लेकर सीएचसी जा रहा है, फिर अन्यों को लाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी