फिर सदन में गूंजा अलग बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा

जागरण संवाददाता महोबा हमीरपुर-महोबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने एक बार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Feb 2022 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 07 Feb 2022 06:38 PM (IST)
फिर सदन में गूंजा अलग बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा
फिर सदन में गूंजा अलग बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा

जागरण संवाददाता, महोबा : हमीरपुर-महोबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने एक बार फिर सदन में बुंदेलखंड अलग राज्य का मुद्दा उठाया है। चार फरवरी को अपने निजी विधेयक के माध्यम से बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को उन्होंने रखा।

पिछली लोकसभा में आठ फरवरी 2019, 26 जुलाई 2021 के साथ ही संसदीय चर्चा के नियम-377 के अंतर्गत और अति लोक महत्व पर मुद्दों पर चर्चा के संसदीय नियम शून्य काल में 12 फरवरी 2021 को भी उनकी ओर से यह मांग उठाई जा चुकी है। सांसद के प्रयास से ही केन-बेतवा रिवर लिकिग प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। इस 44 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड खासकर महोबा में पानी की समस्या दूर होगी। वहीं सदन में एक बार फिर से बुंदेलखंड राज्य की मांग उठने से अब लोगों को उम्मीद बनी है कि उनका भी एक अलग राज्य होगा। और इससे यहां खुशहाली आएगी। यहां बुंदेलखंड राज्य के लिए तमाम संगठनों की ओर से सालों से लड़ाई लड़ी जा रही है। कई बार अनशन भी हुए। सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के एक बार फिर सदन में अलग राज्य की मांग करने पर उनके इस प्रयास की महोबा के लोगों ने सराहना की है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल अग्रवाल ने समस्त जनपद वासियों की ओर से सांसद के इस कार्य की सराहना की है।

chat bot
आपका साथी