नाग पंचमी पर्व पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, महोबा: नाग पंचमी पर्व पर बुधवार को चौरसिया समाज ने शहर में नाग बाबा की भ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Aug 2018 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 16 Aug 2018 11:21 PM (IST)
नाग पंचमी पर्व पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
नाग पंचमी पर्व पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, महोबा: नाग पंचमी पर्व पर बुधवार को चौरसिया समाज ने शहर में नाग बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्गो से होती हुई नागौरिया मंदिर में हुई। इसके बाद यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में घोड़े, बैंडबाजे, डीजे और मंगल कलश सिर पर रखे महिलाएं मंगल गीत गाते चल रहीं थी।

नाग पंचमी पर्व पर चौरसिया समाज की ओर से पान मंडी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ सांसद पुष्पेंद्र ¨सह चंदेल और विधायक राकेश गोस्वामी ने पूजा अर्चना के बाद कराया। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े नाचते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल नागबाबा की सवारी का श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्वागत और आरती की। सवारी के पीछे सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए महिलाएं मंगल गीत गाती चल रहीं थी। शोभायात्रा में अखाड़े के युवक तरह तरह के करतब दिखा रहे थे। यात्रा में डीजे की धुन पर युवक थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा पान मंडी से शुरू होकर सुभाष चौकी, ऊदल चौक, आल्हा चौक, मुख्य बाजार, महतवानापुरा, शेखनपुरा, बंधानवार्ड होते हुए नागौरिया मंदिर पहुंचकर हुई। इसके बाद यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी