महोबा में शासकीय धन के दुरुपयोग में प्रधान को कारण बताओ नोटिस

जागरण संवाददाता महोबा शासकीय धन का दुरुपयोग किए जाने को लेकर ग्राम पंचायत गंज की प्रधान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 05:40 PM (IST)
महोबा में शासकीय धन के दुरुपयोग में प्रधान को कारण बताओ नोटिस
महोबा में शासकीय धन के दुरुपयोग में प्रधान को कारण बताओ नोटिस

जागरण संवाददाता, महोबा : शासकीय धन का दुरुपयोग किए जाने को लेकर ग्राम पंचायत गंज की प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।

डीपीआरओ की ओर से पांच दिसंबर को डीएम को भेजी जांच आख्या में बताया गया कि ग्राम पंचायत गंज विकासखंड कबरई का दो दिसंबर को निरीक्षण किया गया। यहां सामुदायिक शौचालय निर्मित पाया गया। इसका रखाव संतोषजनक नहीं है। निर्मित शौचालय में अभी से टूट फूट हो गई है जबकि अभी तक उसे शासनादेश के अनुसार स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित नहीं किया गया है। गोशाला के निरीक्षण के समय गाय नहीं पायी गई। यहां भूसा अस्त-व्यस्त मिला। पशुओं को ठंड से बचाने का कोई इंतजाम नहीं पाया गया। निर्मित शेड भी मानक से निर्मित नहीं है। सचिव द्वारा ग्राम निधि प्रथम की कोष बही प्रस्तुत की गई जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 के माह जनवरी 2020 तक आय व्यय अंकित पाया गया। वित्तीय वर्ष 2019 के अवशेष दो माह के आय व्यय का बगैर कोष बही में अंकन के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर किस आधार पर अंकन करते हुए भुगतान किया गया है एवं अकाउंट क्लोज करा दिया गया है। अन्य कमियां भी पाई गई। इसमें स्पष्ट हुआ कि प्रधान द्वारा शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इस पर ग्राम प्रधान गंज जया को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

chat bot
आपका साथी