अधिकार जान अमल करे नारी शक्ति : दिलाशा तिवारी

जागरण संवाददाता, महोबा: मेरी पंचायत मेरी शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न स्तर पर चयनि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Dec 2018 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 11:27 PM (IST)
अधिकार जान अमल करे नारी शक्ति : दिलाशा तिवारी
अधिकार जान अमल करे नारी शक्ति : दिलाशा तिवारी

जागरण संवाददाता, महोबा: मेरी पंचायत मेरी शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न स्तर पर चयनित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अब घूंघट से बाहर निकलने का समय आ गया है। सरकार ने हमें मजबूत करने के लिए आरक्षण दिया पर संकोच की अवधारणा से ग्रस्त नारी अपने अधिकारों को नहीं पहचान पा रही है और उससे बाहर निकल कर अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रही है। यह बात नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने कही।

ग्रामोन्नति संस्थान की ओर से मेरी पंचायत मेरी शक्ति परियोजना के अंर्तगत गुरुवार को अंबे पैलेस में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी रहीं। गोष्ठी में महिलाओं की भूमिका और महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डीपीआरओ ने कहा कि हमें अपनी सोच में परिवर्तन करना होगा। काम करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक डा. अर¨वद खरे ने कहा कि कार्यक्रम में चुनी हुई महिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों को बुलाया गया है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश का दुर्भाग्य है कि हम चुनकर घर बैठ जाते है। सरकार ने यह सोचकर आरक्षण नहीं दिया था। हमे कर्तव्य पर चलकर अधिकारों को लेना होगा। ममलेश ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम के अंर्तगत 17 ग्राम पंचायतों में कार्य किया है। जब शुरू में कार्य किया तो महिलाओं को अपनी भूमिका की जानकारी ही नहीं थी। कार्यकर्ता कहकसा जलाल ने कहा कि एक महिला दो परिवारों को चलाती है। मायका व ससुराल। महिला जब दो परिवारों को चला सकती है तो पंचायत क्यों नहीं चला सकती। कार्यक्रम में नई दिल्ली क्रिया से कल्पना खरे ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। शीलादेवी, उमादेवी, ऊषादेवी, जेपी यादव, महेश, दीपिका, दीपा, लक्ष्मीकांत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी