समस्याओं का निराकरण व पर्यटन विकास पहली प्राथमिकता

जागरण संवाददाता, महोबा : जिले की समस्याओं का निराकरण करना और यहां के पर्यटन विकास क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Feb 2018 02:59 AM (IST) Updated:Thu, 08 Feb 2018 02:59 AM (IST)
समस्याओं का निराकरण व पर्यटन विकास पहली प्राथमिकता
समस्याओं का निराकरण व पर्यटन विकास पहली प्राथमिकता

जागरण संवाददाता, महोबा : जिले की समस्याओं का निराकरण करना और यहां के पर्यटन विकास को गति देना पहली प्राथमिकता है। हर हाल में सभी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। यह बात नवागंतुक जिलाधिकारी सहदेव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनपद में सूखा सबसे बड़ी समस्या है। ग्रामीण अंचलों और शहरी क्षेत्र में आगामी दिनों में होने वाले पेयजल संकट से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायत, पालिका और संबंधित विभागों से खराब पड़े टैंकरों की जानकारी ली जा रही है। उन्हें समय रहते दुरुस्त कराया जा सके और जरूरत पर उनसे काम लिया जाए। पाइप लाइनों में आए दिन लीकेज की समस्या को डीएम ने गंभीरता से लिया और समाधान की बात कही।

बीते कुछ माह पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ चरखारी आए थे और यहां के पर्यटन विकास को लेकर प्रस्ताव मांगे थे। इसकी जानकारी डीएम को दी गई और ऐतिहासिक मठों, मंदिरों व धरोहरों के बारे में बताया गया। इस पर जिलाधिकारी सहदेव ने पर्यटन विकास को लेकर प्रयास करने की बात कही। साथ ही जिला महिला अस्पताल अलग बने, जिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती हो इसके लिए भी उन्होंने कहा कि वह समस्या से शासन को अवगत कराएंगे। कुलपहाड़ के जीजीआईसी खंडहर भवन में चलने की जानकारी होने पर डीएम ने इस समस्या का जल्द ही समाधान करने के निर्देश दिए। अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। डीएम ने इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर काम बेहतर तरीके से कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार यादव सहित मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी