संक्षेप में पढ़ें महोबा की चार खबरें

सौंपा ज्ञापन महोबा जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष परमलाल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:35 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें महोबा की चार खबरें
संक्षेप में पढ़ें महोबा की चार खबरें

सौंपा ज्ञापन

महोबा : जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष परमलाल कुशवाहा ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि को वापस लेने व पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त करने की मांग की। इसके बाद डीएम सत्येंद्र कुमार को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कहा, बताया कि प्रदेश में घटनाएं हो रहीं हैं। सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है। मेडिकल प्रवेश में आरक्षण समाप्त कर दिया है। मांग की गई कि पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं। श्रमिकों को एक मुश्त 15 हजार रुपये दिए जाएं। सभी वर्गों की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाए। नाले में तीन गाय गिरीं, एक की मौत

चरखारी : चरखारी महोबा विद्युत सब स्टेशन के सामने बने नाले में लड़ते हुए तीन गाय जा गिरीं। इसमें एक गाय की मौत हो गई। दो गायों को नगर पालिका परिषद के कान्हा गोशाला में पहुंचाया गया है। बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर गायों को नाले से बाहर निकलवाया। संस हादसे में दो घायल

महोबा : एमपी के ग्राम ज्योराहा निवासी विमल और भाई बालकिशन बहन के यहां मटौंध जा रहे थे। हमीरपुर चुंगी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जासं सियार के हमले से छह जख्मी

कुलपहाड़ : कोतवाली क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों में सियार ने छह लोगों को अपना निशाना बनाया। ग्राम विजयपुर में ब्रजकिशोर, रामपाल, व कपूरी, तथा ग्राम रिछा निवासी करण सिंह, कुलपहाड़ के टौरियापुरा निवासी मनोज सियार के हमले से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संस

chat bot
आपका साथी