Mahoba Crime: कमरे का दरवाजा बंद कर युवक ने अवैध तमंचे से खुद को मारी गोली, पुलिस ने किया मामला दर्ज

महोबा जिले में थाना कबरई के ग्राम मकरबई में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर अवैध देशी तमंचे से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 29 Jan 2023 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 29 Jan 2023 05:00 PM (IST)
Mahoba Crime: कमरे का दरवाजा बंद कर युवक ने अवैध तमंचे से खुद को मारी गोली, पुलिस ने किया मामला दर्ज
कमरे का दरवाजा बंद कर युवक ने अवैध तमंचे से खुद को मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, महोबा: उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने की खबर सामने आ रही है। जिले में थाना कबरई के ग्राम मकरबई में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर अवैध देशी तमंचे से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है।

मृतक खेती करके परिवार पालता है

जानकारी के मुताबिक थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी 36 वर्षीय योगेंद्र सिंह पुत्र दशरथ सिंह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार दोपहर योगेंद्र सिंह ने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर देशी तमंचे से सीने में गोली मार ली। इस घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। वहीं, इस दुखद हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

चचेरा भाई दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा, जब तो हो चुकी थी मौत

मृतक के पड़ोसी मुन्नालाल ने बताया कि गोली चलने की आवाज आई तो सभी लोग दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि चचेरे भाई नीरज अमित ने दरवाजा तोड़ा तो वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। ग्रामीणों ने यूपी 112 को इसकी सूचना दी। पुलिस अपने वाहन पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर डॉ. राजेश भट्ट ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना भेजकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

chat bot
आपका साथी