दादी ने इमरजेंसी लगाई और पोता भारत माता की जय पर लगा रहा पाबंदी: उमा भारती

जागरण संवाददाता, महोबा:-केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा स्वच्छता मंत्री देर रात औचक दिल्ली जाने के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Dec 2018 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 05 Dec 2018 11:28 PM (IST)
दादी ने इमरजेंसी लगाई और पोता भारत माता की जय पर लगा रहा पाबंदी: उमा भारती
दादी ने इमरजेंसी लगाई और पोता भारत माता की जय पर लगा रहा पाबंदी: उमा भारती

जागरण संवाददाता, महोबा:-केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा स्वच्छता मंत्री देर रात औचक दिल्ली जाने के लिए महोबा जंक्शन पहुंची और लेट हुई संपर्क क्रांति से चली गई। इस दौरान स्टेशन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बरसीं और कहा कि दादी ने इमरजेंसी लगाई थी, अब पोता भी भारत माता की जय पर वही स्वर बोल रहा है।

केंद्रीय मंत्री को मंगलवार आने का प्रोटोकाल जारी हुआ पर उन्होंने आना निरस्त कर दिया। बुधवार देर रात खजुराहो से महोबा जंक्शन पहुंच कर दिल्ली जाने के लिए औचक पहुंची केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल जिस नारे पर पाबंदी की बात कर रहे हैं, वे लोकतंत्र का मतलब नहीं समझते। बुलंदशहर घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार जल्द ठोस कदम उठाएगी। देश के तमाम राज्यों के परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे।

chat bot
आपका साथी