छाया रहा घना कोहरा, हाईवे पर रेंगे वाहन

जासं महोबा मंगलवार को सुबह दस बजे भी हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 06:24 PM (IST)
छाया रहा घना कोहरा, हाईवे पर रेंगे वाहन
छाया रहा घना कोहरा, हाईवे पर रेंगे वाहन

जासं, महोबा : मंगलवार को सुबह दस बजे भी हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी के कारण अधिकतर लोग अलाव जलाए देखे गए। दुकान खुली भी थीं लेकिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार रहा और अधिकतम 16 दर्ज किया गया।

सोमवार को तो सुबह से धूप थी लेकिन रात नौ बजे से ही घना कोहरा छाने लगा था। रात से लेकर मंगलवार करीब 11 बजे पूर्वाह्न तक इसका असर रहा। दोपहर को धूप निकल आने से लोगों को राहत महसूस हुई। फिलहाल इस मौसम से जहां मरीजों को दिक्कत हो रही है वहीं किसानों के लिए यह मौसम फसलों के लिहाज से अनुकूल है। दोपहर बाद धूप निकल आने से गेहूं की फसल में खाद छिड़काव का काम किसान आसानी से कर पा रहे हैं।

टकराए वाहन : घना कोहरा होने से कानपुर-सागर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह के समय श्रीनगर कस्बा से आगे आमने-सामने दो ट्रक टकरा गए लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान दोनों वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

सर्दी से रोगियों का रखें ख्याल : सीएमएस डा. आरपी मिश्रा कहते हैं कि इस मौसम में सांस के रोगियों का खास ख्याल रखें। अधिक ठंडा पानी न पीएं। बुजुर्ग और बच्चों के खानपान पर ध्यान दें। उनका रात को सिर खुला न रहे। हीटर-कोयला सुलगा कर कमरा बंद करके कतई न सोएं।

chat bot
आपका साथी