दस्तावेजों में खामी से छह हजार किसानों का अटका क्लेम

जासं महोबा किसानों को फसल नुकसान का क्लेम अभी तक 2020-21 का करीब दो करोड़ रुपये बाकी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:59 PM (IST)
दस्तावेजों में खामी से छह हजार किसानों का अटका क्लेम
दस्तावेजों में खामी से छह हजार किसानों का अटका क्लेम

जासं, महोबा : किसानों को फसल नुकसान का क्लेम अभी तक 2020-21 का करीब दो करोड़ रुपये बाकी है। दस्तावेजों में कमी के चलते यह भुगतान किसानों को नहीं मिल सका है। उनके कागजात के सत्यापन को दोबारा निर्देश दिए गए हैं।

महोबा जिले में पिछले साल किसानों को फसलों के नुकसान का क्लेम मिलने में आठ माह का अतिरिक्त समय लगा था। इसको लेकर किसानों में नाराजगी भी थी। बाद में शासन के सख्त रुख को देखते हुए आनन फानन 38365 किसानों के खाते में उनकी फसल का क्लेम तीस करोड़ रुपया के करीब ट्रांसफर किया गया था। इसमें अभी भी छह हजार के करीब किसानों को दो करोड़ रुपये अटका हुआ है। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए अधिकृत कंपनी एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के जिला प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि महोबा जिला में खरीफ की फसल में नुकसान हुआ था। जिसका सर्वे कर अभी तक तीस करोड़ रुपये से अधिक क्लेम सीधा किसानों के खातों में पहुंचा दिया गया है। अभी लगभग छह हजार किसान शेष हैं। जिनके दस्तावेजों में कमी होने के कारण क्लेम नहीं पहुंच सका है। उनमें सुधार करके जुलाई माह तक क्लेम पहुंचा दिया जाएगा। बताया कि खरीफ फसल 2021-22 के लिए जो भी किसान फसल बीमा करवाना चाहते हैं वह 31 जुलाई तक किसी भी सीएससी सेंटर से अपने आवेदन करवा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी