देवी मंदिरों में लग रहे मां के जयकारे

जागरण संवाददाता, महोबा : शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भोर से ही देवी मंदिरों में पहुंचक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM (IST)
देवी मंदिरों में लग रहे मां के जयकारे
देवी मंदिरों में लग रहे मां के जयकारे

जागरण संवाददाता, महोबा : शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भोर से ही देवी मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना की। नवरात्र पर जगह-जगह कन्या भोज और भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है। दुर्गा पंडालों में भी लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। शाम से ही पंडालों में भक्तिगीत और लाइ¨टग से अदभुत नजारा देखने को लोग घरों से निकल रहे हैं।

नवरात्र के पांचवें दिन शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, ऐतिहासिक छोटी चंद्रिका मंदिर, ¨वध्यवासिनी मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, ¨सहभवानी मंदिर, शारदा माता मंदिर, चकौटादेवी मंदिर, महेश्वरी माता मंदिर आदि मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ मां के पांचवे स्वरूप माता स्कंदमाता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। देवी मंदिरों में भोर से ही जल चढ़ाने की ओढ़ लगी हैं। मंदिरों में बच्चों के मुंडन संस्कार आदि भी शुरू हो गए हैं। मंदिरों में ब्राम्हण विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहूतियां दिला रहे हैं और भक्त खुश हाली की कामना कर रहे हैं। गायत्री शक्तपीठ आयोजित गायत्री हवन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। मातारानी को खुश करने के लिए भक्त घरों में भी तरह तरह के धार्मिक अनुष्ठान कर रहे है। बड़ी चंद्रिका मंदिर में प्रतिदिन सुबह कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया जाता है। इसके बाद मां की आरती होती है। आरती के दौरान मंदिर परिसर खचाखच भरा रहता है। वहीं दुर्गा पंडालों में भी मातारानी की आराधना की जा रही है। नवयुवक पंडालों को तरह तरह से सजा रहे हैं। शाम को परिवार सहित लोग घरों से निकलकर पंडालों में स्थापित मां के दर्शन कर रहे हैं। घरों से लेकर मंदिरों में भंडारें और कन्याभोज का आयाोन किया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रसाद पा रहे हैं। मंदिरों और पंडालों में बजने वाले मां के गीतों से भक्ति जाग्रत हो रही है और माहौल भक्तिमय बना हुआ हैं।

इनसेट)

अधिकारियों को ओके, भक्तों के लिए नो इंट्री

महोबा : ईश्वर के दरबार जाने के लिए भी चेहरा देखकर पुलिस कर्मियों द्वारा काम किया जा रहा है। बता दें कि शहर के ऐतिहासिक मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में नवरात्र के पूरे नौ दिन भक्तों की भारी भीड़ रहती है और आसपास के जनपदों से भी लोग मां के दर्शनों को आते है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। गेट से ही साइकिल, बाइक व चार पहिया वाहनों को रोक दिया जाता है। रविवार को दर्शन करने पहुंचे अशोक, मनोज ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन रोके जा रहे है और यह सही भी है। लेकिन दो अधिकारी भी वहां आए तो उनके चार पहिया वाहनों को बिना रोकटोक के अंदर जाने दिया गया। जिससे भक्तों को परेशान होना पड़ा। वह कहते है कि नियम बने तो वह अधिकारियों पर भी लागू हो। इसे लेकर भक्तों में रोष व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी