बसपा नेता पर उनकी ही पार्टी ने गिरा दी गाज, मिली थी यह शिकायत; अब इस चेहरे को मिली कमान

तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उनकी जगह पर गंगादीन अहिरवार को कमान सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष गंगादीन ने बताया कि राजेश सिद्धार्थ को प्रदेश कार्यालय के आदेश पर हटाया गया है उन्होंने बताया कि इसके पहले उनको नोटिस देकर आगाह कराया गया था। लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके चलते पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar Publish:Fri, 26 Apr 2024 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 06:37 PM (IST)
बसपा नेता पर उनकी ही पार्टी ने गिरा दी गाज, मिली थी यह शिकायत; अब इस चेहरे को मिली कमान
बसपा नेता पर उनकी ही पार्टी ने गिरा दी गाज, मिली थी यह शिकायत; अब इस चेहरे को मिली कमान

जागरण संवाददाता, महोबा : लोकसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद शुक्रवार को संगठन में बदलाव कर दिया गया, पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से जिलाध्यक्ष को पार्टी निष्कासित कर दिया गया है, गंगाधीन अहिरवार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।चुनाव के ऐन वक्त पर बसपा ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण कार्रवाई की गई है।

तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उनकी जगह पर गंगादीन अहिरवार को कमान सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष गंगादीन ने बताया कि राजेश सिद्धार्थ को प्रदेश कार्यालय के आदेश पर हटाया गया है, उन्होंने बताया कि इसके पहले उनको नोटिस देकर आगाह कराया गया था। लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके चलते पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी