धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता महोबा भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 06:40 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, महोबा : भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन टीवी पर लाइव सुना गया।

जिला कार्यालय के साथ कार्यक्रम सभी 14 जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशियों के कार्यालय में भी देखा गया। प्रसारण के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किए एवं कोरोना टीकाकरण कैंपस में जाकर व्यवस्था में भागीदारी दी। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि पार्टी सिर्फ पार्टी नहीं कार्यकर्ताओं का परिवार है। कार्यक्रम में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता, अंकुर शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बुधौलिया कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी