दिन भर हुई बारिश, ठंड से वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, महोबा: जिले में बुधवार की शाम से हुई बारिश और ठंडी हवाएं चलने से एक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 11:48 PM (IST)
दिन भर हुई बारिश, ठंड से वृद्ध की मौत
दिन भर हुई बारिश, ठंड से वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, महोबा: जिले में बुधवार की शाम से हुई बारिश और ठंडी हवाएं चलने से एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर साफ दिखाई दे रहा है। ठंड बढ़ने से मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी सारा दिन रुक रुक कर बारिश होती रही और सर्दी की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई।

ठंडी हवाएं चलने और रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिले में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम में हो रहे अचानक बदलाव से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सर्दी बढ़ जाने से बाजार में भी सन्नाटा नजर आया। दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लोग आग जलाकर सर्दी से राहत लेते नजर आए। बारिश और ठंड बढ़ने से आवारा मवेशियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। सर्द हवाएं चलने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। सर्दी बढ़ जाने से गरीब असहाय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चाय की दुकानों में सारा दिन लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं मुख्यालय के बड़ीहाट निवासी 70 वर्षीय कल्लू भी सर्दी की चपेट में आ गया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां दौरान उपचार उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी