बुंदेलखंड के कश्मीर में दिखी वृंदावन की झलक

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): धार्मिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक गोवर्धननाथ जू मेले में सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:41 PM (IST)
बुंदेलखंड के कश्मीर में दिखी वृंदावन की झलक
बुंदेलखंड के कश्मीर में दिखी वृंदावन की झलक

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): धार्मिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक गोवर्धननाथ जू मेले में सोमवार को देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्तिक मास में श्रद्धालुओं ने गोवर्धननाथ जी की परिक्रमा की तथा दर्शन किए।

रियासत काल से लगता चला आ रहा धार्मिक मेला नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें बुंदेलखंड के कोने-कोने से लोग एकादशी पर गोवर्धन गिरधारी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। नगर पालिका द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। सोमवार सुबह से महिलाओं का दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा। देवोत्थान एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि श्री हरि विष्णु क्षीरसागर से शयन निद्रा त्याग कर उठते हैं। आज से सभी मांगलिक कार्य प्रारम्भ हो जाते हैं। देव उठानी एकादशी के दिन प्रतिवर्ष कार्तिक स्नान करने वाली ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली एवं नगर क्षेत्र से सम्मिलित होने वाली महिलाओं की भारी भीड़ ने सहस्त्र श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर सहित अन्य देव मंदिरों की परिक्रमा की। आज के दिन मेला परिसर विशेष पुण्य क्षेत्र के रूप में सुविख्यात है। जिसमें महिला पुरुषों की अपार भीड़ की भागीदारी रही। प्रात: काल 5:00 बजे से प्रारंभ होकर सायं काल आरती के समय तक लोगों का तांता लगा रहा। सभी श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की भागीदारी रही। एकादशी पर पालिका प्रशासन द्वारा तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। आकर्षण के रूप में महा आरती का आयोजन किया गया। जो अपने आप में अद्वितीय रहा। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वयं तथा अपनी टीम के साथ सुबह 4:00 बजे से मुस्तैद रहीं। ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी से मेला परिसर की सुरक्षा व निगरानी जारी है। पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका की ओर से जगह-जगह बेरीके¨डग करवाई गई है। जिससे कि वाहन मेला परिसर की ओर न आ सकें। वही नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी व कर्मचारी अलग टेंट लगाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र ¨सह सेंगर, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, युवराज ¨सह सेंगर, पूर्व चेयरमैन अर¨वद ¨सह चौहान, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, लेखा लिपिक अयूब खान, सौरभ सक्सेना, मेला प्रभारी तेज प्रताप ¨सह, पालिका कर्मचारी मुस्तैद रहे। एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर एसपी वंशराज यादव, सीओ दिनेश यादव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रीता सिह मेला जवानों के साथ मुस्तैद रहे। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। झूला, सर्कस आदि का लुफ्त उठाया। कार्तिक एकादशी पर बुंदेलखंड के हमीरपुर जालौन, चित्रकूट, बांदा, महोबा, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना जनपदों से कार्तिक उपवास रखने वाली हजारों महिलाओं व भक्तों ने दर्शन किए।

chat bot
आपका साथी