70 जोड़ों ने सात फेरे लेकर संग रहने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता महोबा कोरोना के नियमों का पालन कराते हुए जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 11:36 PM (IST)
70 जोड़ों ने सात फेरे लेकर संग रहने का लिया संकल्प
70 जोड़ों ने सात फेरे लेकर संग रहने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, महोबा: कोरोना के नियमों का पालन कराते हुए जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का ओयाजन किया गया। जिले में 70 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया।

जनपद के विभिन्न विकास खंडों व नगर पालिकाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 70 जोड़ों की शादी कराई गई। मुख्यालय के कम्युनिटी हाल में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व डीएम सत्येंद्र कुमार ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। यहां 15 जोड़े शादी के बंधन में बंधे।

विकास खंड सभागार पनवाड़ी में दस जोड़ों ने मंत्र उच्चारण के साथ सात फेरे लिए। एडीओ पंचायत दयाराम निर्मल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

चरखारी के गोवर्धन महाराज मेला मैदान में बीस जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, ब्लाक प्रमुख गीता निर्भय सिंह मौजूद रहीं। मैला मैदान में मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार, पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी रहे।

सभी स्थानों पर शादी समारोह में कोरोना को ध्यान मे रखते हुए नियमों का पालन किया गया। सभी जोड़ों को एक एक सीलिग फैन, एक एक स्टील टंकी व अन्य सामान दिया गया। प्रमाण पत्र के साथ सरकार की ओर से 35 हजार लड़की के खाते में, दस हजार रुपये के उपहार, जिसमें पायल, बिछिया, साड़ी, बर्तन बक्सा भेंट किया गया। इसी तरह जैतपुर में 15 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ब्लाक प्रमुख रचना सोनी ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। कबरई में दस जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधकर साथ जीने की कसमें खाईं।

chat bot
आपका साथी