273 प्रधानी पद के लिए 2758 दावेदारों ने ठोंकी ताल

जागरण संवाददाता महोबा नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 05:46 PM (IST)
273 प्रधानी पद के लिए 2758 दावेदारों ने ठोंकी ताल
273 प्रधानी पद के लिए 2758 दावेदारों ने ठोंकी ताल

जागरण संवाददाता, महोबा : नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। चुनावी दंगल का रंगमंच पूरी तरह सज चुका है। जिले की 273 ग्राम पंचायतों के लिए 2758 दावेदार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत के 19 दावेदार बिना लड़े ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसी तरह 2786 ग्राम पंचायत बिना लड़े ही निर्वाचित कर दिए गए हैं।

कबरई ब्लॉक की पंचायतों में 168 दावेदारों ने प्रधान पद से अपना दावा वापस लिया है। इसी तरह पनवाड़ी ब्लॉक में प्रधान पद से 158 ने नामांकन वापस लिया है। चरखारी ब्लॉक में प्रधान सीट से 110 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया है। जैतपुर ब्लॉक की प्रधान सीटों में से 189 ने अपना पर्चा वापस लिया है। ग्राम पंचायत सदस्य पद में कबरई ब्लॉक से 912, पनवाड़ी से 664, चरखारी 573, जैतपुर में 637 सदस्य बिना लड़े ही विजेता घोषित किए जा चुके हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के चुनाव में कबरई से 10, पनवाड़ी से पांच, चरखारी से दो, जैतपुर से दो उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। जिला पंचायत सदस्य में 219 नामांकन पत्रों में एक निरस्त हुआ तो छह लोगों ने नाम वापस ले लिए। इस तरह अब 212 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कुल - दाखिल - निर्विरोध - फाइनल

प्रधान- 3383 - 00 - 2758

पंचायत सदस्य - 3702 - 2786 - 2559

क्षेत्र पंचायत सदस्य - 1511 - 19 - 1385

जिला पंचायत सदस्य - 219 - 00 - 212

ब्लाक - दाखिल - निर्विरोध - नाम वापसी - फाइनल

कबरई :

प्रधान - 1194 - 00 - 168 - 1026

पंचायत सदस्य - 1243 - 912 - 21 - 1222

क्षेत्र पंचायत सदस्य - 529 - 10 - 58 - 471

जैतपुर-

प्रधान 800 00 189 611

पंचायत सदस्य- 858 637 00 858

क्षेत्र पंचायत सदस्य- 364 02 31 333 पनवाड़ी-

प्रधान 751 00 158 593

पंचायत सदस्य- 890 664 10 880

क्षेत्र पंचायत सदस्य- 345 05 22 323

चरखारी-

प्रधान 638 00 110 528

पंचायत सदस्य- 711 573 07 704

क्षेत्र पंचायत सदस्य- 273 02 15 258

chat bot
आपका साथी