सम्मानित किए गए एंबुलेंस के पायलट

जागरण संवाददाता, महोबा : पायलट डे पर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लगे पायलटों को बेहतर सेवा के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 05:24 PM (IST)
सम्मानित किए गए एंबुलेंस के पायलट
सम्मानित किए गए एंबुलेंस के पायलट

जागरण संवाददाता, महोबा : पायलट डे पर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लगे पायलटों को बेहतर सेवा के लिये सम्मानित किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी ¨सह ने पायलटों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनसे दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का आवाहन किया। साथ ही एंबुलेंस सेवा 108 व 102 में सेवाएं दे रहे पायलटों की हौसलाफजाई की।

उन्होंने पायलटों को बेहतर सेवाओं के लिये सम्मानित करते हुए कहा कि एंबुलेंस में सेवा देना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी राजकिशोर अहिरवार ने एंबुलेंस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि चालकों की लगन व एंबुलेंस स्टाफ के कार्यों के कारण मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल रहा है। एंबुलेंस सेवा के मैनेजर आकाश गौरव तिवारी ने भी पायलट डे पर चालकों की सेवाओं को सराहा। कहा कि मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। घायलों और मरीजों के लिये वक्त बहुत कीमती होता है और समय से चिकित्सा सुविधा मिलने पर उनकी जान बच सकती है। एंबुलेंस सेवा सैकड़ों मरीजों को समय रहते प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करा उन्हें जीवनदान दे रही है। एंबुलेंस सेवा में लगे पायलट आलोक कुमार, राजेंद्र, सुखबीर ¨सह, अजय कुमार कमलेश आदि को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी