पंचायत चुनाव को लेकर कमर कसें कार्यकर्ता

सेक्टर व बूथ प्रमुख जखिरा मंडल की हुई बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:40 PM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर कमर कसें कार्यकर्ता
पंचायत चुनाव को लेकर कमर कसें कार्यकर्ता

महराजगंज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को जखिरा मंडल के बूथ व सेक्टर प्रमुख की बैठक जखिरा में हुई। जिसके मुख्य अतिथि पनियरा विधानसभा के युवा भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह रहे। निर्भय सिंह ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में कमल खिलाना ही पार्टी की प्रथम प्राथमिकता है। इसके लिए बूथ व सेक्टर प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कहा कि पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा बहुत कार्यकर्ताओं की होगी मगर टिकट तो एक को ही मिलेगा। जिसे पार्टी चुनाव लड़ाए उसका सभी लोग सहयोग करें। पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामंजस्य बनाएं और पार्टी के हित के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं और सरकार की नीतियों को बताएं। कृषि कानून को लेकर जो भ्रम विपक्ष फैला रहा है वह दूर करें। लोगों को बताएं कि कोरोना काल में पार्टी ने किस तरह से लोगों की मदद की है। जखिरा मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, जगदीश मल्ल, अंबिका सिंह, मार्कंडेय ओझा, राधेश्याम पांडेय, अरविद चौधरी, कौशल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। मजबूती के साथ जिला पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल एस

महराजगंज: अपना दल एस के जिलाध्यक्ष नाथू सिंह पटेल की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित कर जिला पंचायत चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष पटेल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी जिले के समस्त वार्डों में जिला पंचायत चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में आज से ही जुट जाएं। इस संबंध में उम्मीदवारों के आवेदन लेने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में पार्टी के अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की संभावनाएं बन रही है। उम्मीदवारों का चयन प्रदेश अध्यक्ष यमुना प्रसाद सरोज के विचार विमर्श करने के बाद किया जाएगा। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी