सोनौली सीमा पर लावारिस मिली किशोरी

सक्सेना चौक महराजगंज में कुशीनगर के रोटेरियन साथी आलोक कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मालूम हो कि शहीदों किसानों एवं खिलाड़ियों के सम्मान में आलोक कुमार तीन जिले कुशीनगर महराजगंज सिद्धार्थनगर की सायकिल यात्रा पर निकले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:36 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:36 AM (IST)
सोनौली सीमा पर लावारिस मिली किशोरी
सोनौली सीमा पर लावारिस मिली किशोरी

महराजगंज: कोतवाली क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर लावारिस एक किशोरी को एसएसबी जवानों ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड लाइन

के हवाले कर दिया। चाइल्ड लाइन समन्वयक ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में 14 वर्षीय किशोरी ने अपना नाम सपना बताया है। अपने पिता का नाम महेश गिरी व माता मुन्नी देवी निवासी चौकी फगवाड़ा थाना नंगड खेड़े जिला कपूर थला राज्य पंजाब बताया है। सोमवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति महराजगंज को सुपुर्द करने की प्रक्रिया थी। वहां से मिले आदेशानुसार किशोरी के बताए गए नाम व पता की पुष्टि होने तक नौतनवा कार्यालय में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि किशोरी के स्वजन से वार्ता हो गई है।

शहीदों के सम्मान में पहुंची साइकिल यात्रा को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

सक्सेना चौक महराजगंज में कुशीनगर के रोटेरियन साथी आलोक कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मालूम हो कि शहीदों, किसानों एवं खिलाड़ियों के सम्मान में आलोक कुमार तीन जिले कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर की सायकिल यात्रा पर निकले हैं। महराजगंज पहुंचने पर इनका स्वागत किया गया।

रोटेरियन आलोक कुमार का स्वागत अध्यक्ष विध्यवासिनी सिंह, अगले सत्र के मनोनीत अध्यक्ष ठाकुर भरत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह एवं सीजे थॉमस ने किया। सभी रोटेरियन के साथ आलोक कुमार ने सर्वप्रथम महराजगंज के पावन भूमि के लाल स्वर्गीय शिब्बन लाल सक्सेना को माल्यार्पण किया। रोटेरियन प्रणव गोपाल श्रीवास्तव, डा. साजिद अहरारी, अगले सत्र के सचिव देवेश कुमार पांडेय, आत्मा राम गुप्त, दशरथ गुप्ता, डा. मनोज मद्धेशिया, वरुण बंसल, डा. हेमंत श्रीवास्तव, डा. राजीव मद्धेशिया, रोटेरियन विनोद गुप्ता, डा. एवी त्रिपाठी, डा. सलीम खान, हरिकेश बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी