एआरटीओ कार्यालय को मिले तीन कर्मचारी, एक का तबादला

महराजगंज: लंबे समय से कर्मचारियों की समस्या से जूझ रहे उप संभागीय परिवहन कार्यालय महराजगं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 11:11 PM (IST)
एआरटीओ कार्यालय को मिले तीन कर्मचारी, एक का तबादला
एआरटीओ कार्यालय को मिले तीन कर्मचारी, एक का तबादला

महराजगंज: लंबे समय से कर्मचारियों की समस्या से जूझ रहे उप संभागीय परिवहन कार्यालय महराजगंज को तीन लिपिक मिले हैं, जबकि यहां तैनात एक उर्दू अनुवादक एसएम मिन्हाजुल होदा का तबादला कर दिया गया है।

अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन उप्र. आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा जारी आदेश के तहत मनोज कुमार नवप्रोन्नत वरिष्ठ सहायक उप संभागीय परिवहन कार्यालय महोबा को उप संभागीय परिवहन कार्यालय महराजगंज में तैनात किया गया है। नसीम उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ को बलिया से स्थानांतरित करते हुए उप संभागीय परिवहन कार्यालय महराजगंज में तैनात किया है। प्रवीण कुमार गौतम वरिष्ठ सहायक गाजीपुर को स्थानांतरित करते हुए वरिष्ठ सहायक जनपद महराजगंज में तैनात किया गया है। जबकि एसएम मिन्हाजुल होदा उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ सहायक उप संभागीय परिवहन कार्यालय महराजगंज को उप संभागीय परिवहन कार्यालय सिद्धार्थनगर में तैनात किया है।

chat bot
आपका साथी