269 प्रवासियों की हुई थर्मल स्क्रीनिग

कोई मजदूर संदिग्ध नही मिला। इसके बाद मजदूरों को ब्लाकवार भेजकर होम क्वारंटाइन कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 10:29 PM (IST)
269 प्रवासियों की हुई थर्मल स्क्रीनिग
269 प्रवासियों की हुई थर्मल स्क्रीनिग

महराजगंज: हैदराबाद-मुंबई, हरियाणा आदि प्रदेशों से सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में पहुंचे 269 मजदूरों का चिकित्सकों ने शुक्रवार को थर्मल स्क्रीनिग किया। हैदराबाद- मुंबई, हरियाणा, गुजरात आदि से मजदूर विभिन्न साधनों से सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज पहुंचे। जहां उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल के नेतृत्व में चिकित्सक डा. हीरालाल, डा. एके पांडेय, डा. अंग्रेज सिंह, अंजनी कुमार सिंह, डा. गौरव सिंह, पवन श्रीवास्तव ने मजदूरों की जांच की। कोई मजदूर संदिग्ध नही मिला। इसके बाद मजदूरों को ब्लाकवार भेजकर होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र, उपेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी