स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस का योगदान महत्वपूर्ण

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:43 PM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस का योगदान महत्वपूर्ण
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस का योगदान महत्वपूर्ण

महराजगंज: नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूम-धाम के साथ मनाई गई। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आनंदनगर संवाददाता के अनुसार भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद किया गया। नगर पंचायत आनंदनगर कार्यालय पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि नेताजी ने अपने कुशल नेतृत्व से आजादी के आंदोलन को एक नई दिशा दी थी। आजाद हिद फौज की स्थापना कर उन्होंने अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाने के लिए लोगों को संगठित करने का कार्य किया। इस दौरान सभासद नंदू पासवान,रवि श्रीवास्तव,सतीश गुप्ता,रवि सिंह ,टीएन पाण्डेय ,कमलेश शर्मा,आशीष जायसवाल, धीरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल मथुरानगर आनंदनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। स्थानीय अमृत लाल महाविद्यालय बैकुंठपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डा.अरविद कुमार द्विवेदी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर डाक्टर वशिष्ठ प्रसाद वर्मा, संजय कुमार यादव,पीके श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्र, वृन्दावन यादव,पीयुष रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी के आवास पर उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को पुष्प अर्पित कर उनके योगदान पर चर्चा की। गौरीशंकर मालवीय, डाक्टर रामनरायण चौरसिया, पूर्णमासी पासवान, अशोक यादव,शाश्वत मणि त्रिपाठी, देवेन्द्र पांडेय,गंगा यादव, सतीश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

फुलमनहा संवाददाता के अनुसार बृजमनगंज क्षेत्र के कोल्हुई रोड पर स्थित जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मधुसूदन दुबे ने छात्र छात्राओं को नेताजी के आदर्शो एवं संघर्षों के बारे में बताया।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार अड्डा बाजार में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवा नेता आशुतोष त्रिपाठी उर्फ चंदन ने बोस जी के चित्र पर फूलमाला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आदर्श त्रिपाठी, सुमित अग्रहरि, राजन मोदनवाल, अमृत दुबे, संदीप मद्धेशिया, गोपाल मद्धेशिया, आशीष मोदनवाल, अमन रौनियार, आकाश, मोनू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

घुघली संवाददाता के अनुसार घुघली क्षेत्र में विद्यालयों एवं निजी संस्थाओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। घुघली स्थित समाज कल्याण एवं बाल विकास परिषद के कार्यालय में सचिव नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य उदयराज प्रसाद व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बल्डीहा में प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम मिश्रा, शिक्षक उपेंद्र पांडेय, अनुदेशक अनुज कुमार तिवारी एवम प्रियंबदा पांडेय ने नेता जी सुबास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शिद्दत से याद किया गया। भिटौली संवाददाता के अनुसार डा. आरएस के शिक्षण संस्थान पचरुखिया तिवारी में विद्यालय के प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी नेसुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य ई. सच्चिदानन्द जायसवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान इनामुल्लाह सिद्धिकी,पंकज जायसवाल,सिराजुल हक,सुब्रत मणि त्रिपाठी,राहुल शर्मा, निवेदिता, आराधना, रिफत, राजनंदिनी ,वन्दना आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। वी पी त्रिपाठी इंटर कालेज गोड़धोवा में प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। पैरामाउंट इंटर कालेज लक्ष्मीपुर देउरवा में प्रबंधक बृजेश कुमार पांडेय ने सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी