आठ लोगों पर एससी एसटी का मुकदमा

भूमि पर कुछ लोग काम कराने गए थे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:03 PM (IST)
आठ लोगों पर एससी एसटी का मुकदमा
आठ लोगों पर एससी एसटी का मुकदमा

महराजगंज: कोतवाली थानाक्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों पर मुकदमे की

कार्रवाई की गई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली थानाक्षेत्र के पिपरदेउरा निवासी निठुरी सिंह की बरवा विद्यापति गांव में भूमि है। मंगलवार को भूमि पर कुछ लोग काम कराने गए थे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बरवा विद्यापति गांव की रहने वाली महिला अमरावती पत्नी शंभू का आरोप है कि वादिनी की दीवार तोड़ने से मना करने पर आरोपित निठुरी सिंह सहित आठ लोग घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा लिखा जा चुका है। जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी