निचलौल क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, दहशत

महराजगंज: सोहगीबरवा वन्य अंतर्गत निचलौल रेंज के सदर बीट में रविवार दिन में चमनगंज से ढेसों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Sep 2017 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Sep 2017 11:13 PM (IST)
निचलौल क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, दहशत
निचलौल क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, दहशत

महराजगंज: सोहगीबरवा वन्य अंतर्गत निचलौल रेंज के सदर बीट में रविवार दिन में चमनगंज से ढेसों जाने वाले मार्ग पर राहगीरों ने तेंदुआ के पद चिन्ह दिखा हैं। जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने भी तेंदुए की उपस्थिति को स्वीकार किया है।

ग्राम ढेसों, बजहीं, बढ़यां सहित क्षेत्रीय नागरिक अजय अग्रहरि, बृजेश तिवारी, मुन्नू ¨सह, दशरथ, राधेश्याम कुशवाहा, गोपाल यादव, अजय वर्मा सहित पेड़ पौधों की खोज में जंगल की तरफ गए शिक्षक डा.बालमुकुंद चौरसिया व राजबीर ¨सह आदि राहगीरों ने बताया कि वनक्षेत्र चमनगंज से ढेसों जाने वाले मार्ग पर स्थित वनशक्ति माई के स्थान के पास तेंदुआ के पदचिन्ह देखे गए हैं। कई राहगीरों ने तो तेंदुए के स्पष्ट पदचिन्ह भी अपने मोबाइल में लिया है।

बतादें कि निचलौल बहुआर मार्ग व्यस्ततम मार्ग में जाना जाता है। इस रास्ते पड़ने वाले जंगल में तेंदुए की उपस्थिति से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है।रेंजर निचलौल अशोक चंद्रा ने बताया कि सदर बीट क्षेत्र में दो की संख्या में तेंदुए हैं। इनके साथ दो बच्चे भी हैं। मुख्य रास्ते जाने वाले राहगीरों को हिदायत है कि वे वन्य जीवों को मत छेड़ें , अन्यथा वे नुकसान पहुंचा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी