मधुमेह रोग से बचने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी

मधुमेह ऐसी बीमारी है जो आज सामान्यत: लोगों में देखने को मिल रही है। इस बीमारी से बचने के लिए सभी को शारीरिक श्रम पर जोर देना होगा। जानकारी व जागरुकता के अभाव में लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। कैडेट आमजन को जागरूक करते इससे बचाव के लिए किए जाने वाले प्रयत्न की जानकारी दें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:55 PM (IST)
मधुमेह रोग से बचने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी
मधुमेह रोग से बचने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी

महराजगंज: मधुमेह ऐसी बीमारी है जो आज सामान्यत: लोगों में देखने को मिल रही है। इस बीमारी से बचने के लिए सभी को शारीरिक श्रम पर जोर देना होगा। जानकारी व जागरुकता के अभाव में लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। कैडेट आमजन को जागरूक करते इससे बचाव के लिए किए जाने वाले प्रयत्न की जानकारी दें। यह बातें जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चिकित्सक डा. राकेश राय ने कही। उन्होंने कहा कि सावधानियों को अपना कर ही हम बीमारियों से बच सकते हैं। प्राचार्य डा. महेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि जानकारी रखकर ही रोग के दुष्प्रभाव को जाना व उससे बचा जा सकता है। संचालन कर रहे पीजी कालेज के एनसीसी के अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने कहा कि वर्तमान समय में कोई भी बीमारी उम्र देख के नहीं आती। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी से पूर्व नगर के जीएसवीएस इंटर कालेज तथा पीजी कालेज के कैडेटों ने संयुक्त रूप से जागरुकता रैली निकाल आमजन को बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया। रैली को जीएसवीएस कालेज के एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

chat bot
आपका साथी