बिना मास्क लगाए घूम रहे 55 लोगों से वसूला गया जुर्माना

पुलिस कर्मियों ने बिना मास्क लगाएं आ जा रहे लोगों को रोककर पहले उन्हें जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:30 PM (IST)
बिना मास्क लगाए घूम रहे 55 लोगों से वसूला गया जुर्माना
बिना मास्क लगाए घूम रहे 55 लोगों से वसूला गया जुर्माना

महराजगंज: नगर पंचायत में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों से गुरुवार को कस्बे के मुख्य तिराहा पर जांच के दौरान 55 लोगों से साढ़े चार हजार रुपये वसूले गए। गुरुवार की सुबह 11 बजे नगर के मुख्य तिराहा पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभय कुमार गुप्ता, सीओ रणविजय सिंह, ईओ देवेंद्र मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में नगर पंचायत कर्मियों व पुलिस कर्मियों ने बिना मास्क लगाएं आ जा रहे लोगों को रोककर पहले उन्हें जागरूक किया गया। पहली बार बिना मास्क मिले लोगों से सौ व दूसरी बार मिले लोगों से तीन सौ रूपये जुर्माना वसूले गये। इस दौरान नपं कर लिपिक अवधेश कुमार, विशाल मद्धेशिया, अमित कुमार, कन्हैया मद्धेशिया व सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी