कर्मचारियों को निकालने का विरोध

मंडल सचिव ने कहा कि ठेकेदार ने 45 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्ति को निकालने का आदेश दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 12:00 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 12:00 AM (IST)
कर्मचारियों को निकालने का विरोध
कर्मचारियों को निकालने का विरोध

महराजगंज: विद्युत मजदूर पंचायत की बैठक मंडल सचिव अकबाल अहमद की अध्यक्षता में कार्यालय पर हुई, जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को निकालने का विरोध किया गया। मंडल सचिव ने कहा कि ठेकेदार ने 45 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्ति को निकालने का आदेश दिया है। ठेकेदार की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। आवश्यकता पढ़ी तो धरना भी दिया जाएगा। इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद, मंडल अध्यक्ष गब्बर, डिविजन मंत्री सच्चाराम, उमेश गुप्ता, मो. शहीद, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी