धान खरीदारी की तैयारी में जुटे अधिकारी

शासन ने जारी की शेड्यूल किसानों का ऑनलाइन पंजीयन शुरू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:30 PM (IST)
धान खरीदारी की तैयारी में जुटे अधिकारी
धान खरीदारी की तैयारी में जुटे अधिकारी

महराजगंज: धान खरीद की तैयारी को लेकर प्रशासन अभी से जुट गया है। धान क्रय केंद्र, धान उत्पादन का सर्वेक्षण व अंकन, पंजीयन सहित 28 बिदुओं की तैयारी को लेकर शासन द्वारा शेड्यूल जारी किया गया है।

धान उत्पादन का सर्वेक्षण व आंकलन 15 अगस्त तक किया जाएगा। मंडी यार्ड जहां व्यापारियों द्वारा खाद्यान्न खरीद व बिक्री का कारोबार नहीं स्थानांतरित किया गया है, उसे स्थानांतरित करने के लिए 30 अगस्त तक समय निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों का चयन, स्वीकृति एक 15 अगस्त तक, तहसीलों में किसानों का सत्यापन कृषक की भूमि एवं धान के बोए गए रकवे का सत्यापन राजस्व माड्यूल का कार्य एक अगस्त से 15 अगस्त तक संबंधित उपजिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। डिपो माड्यूल का कार्य 15 अगस्त तक तथा मिलों का पंजीयन कार्य 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाना है। क्रय संस्थाओं के क्रय केंद्र का प्रस्ताव 15 अगस्त तक, क्रय केंद्र का चयन, स्वीकृति 15 अगस्त से 30 अगस्त तक, परिवहन कार्य के लिए ठीकेदारों की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रकाशन का कार्य 15 अगस्त तक, ठीकेदारों की नियुक्ति 15 सितंबर तक, हैंडलिग ठीकेदार की नियुक्ति 15 सितंबर तक किया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद की तैयारी के लिए शासन ने समय सारिणी जारी किया है। उसके अनुसार कार्य किया जा रहा है। धान खरीद एक नवंबर से होगी। उन्होंने कहा कि पंजीयन का कार्य शुरू हो गया है। किसान अपना पंजीयन कराएं।

chat bot
आपका साथी