आज से घर-घर दस्तक देकर रोकेंगे इंसेफ्लाइटिस

पूर्वांचल में महामारी का रूप ले चुके इंसेफ्लाइटिस के पांव को आज से घर-घर दस्तक देकर रोका जाएगा। सोमवार से 16 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा। इसमें 2463 आशाओं द्वारा दो लाख तीन हजार चार सौ बत्तीस परिवार में संपर्क कर लोगों को जागरूक करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 12:25 AM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 12:25 AM (IST)
आज से घर-घर दस्तक देकर रोकेंगे इंसेफ्लाइटिस
आज से घर-घर दस्तक देकर रोकेंगे इंसेफ्लाइटिस

महराजगंज: पूर्वांचल में महामारी का रूप ले चुके इंसेफ्लाइटिस के पांव को आज से घर-घर दस्तक देकर रोका जाएगा। सोमवार से 16 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा। इसमें 2463 आशाओं द्वारा दो लाख तीन हजार चार सौ बत्तीस परिवार में संपर्क कर लोगों को जागरूक करेंगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अभियान से जुड़े कर्मी मनोयोग से इसकी सफलता के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिससे इस रोग का समूलनाश किया जा सके। उन्होंने बताया कि 2463 आशा कार्यकर्ता सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर 203432 परिवारों से संपर्क करेंगी और लोगों को इंसेफ्लाइटिस से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। 5651 महिलाओं की बैठक कराई जाएगी। ग्राम स्वच्छता समिति के तहत 1121 कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। 16664 क्लोरिन की गोलियां वितरित की जाएंगी। 401 बैठकें आयोजित कर लोगों को स्वच्छता आदि के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भी ग्राम सभा के प्रधान समय-समय पर फा¨गग, गांव में बनी नालियों पर ढक्कन लगाना, अधिक से अधिक शौचालयों का निर्माण कराना व जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। बुखार होने पर लोग बिना देरी के मरीज को अपने नजदीकी अस्पताल ले जाए। हैंडपंप में क्लोरिन की गोलियों का प्रयोंग करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। गांव में स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के आस-पास साफ सफाई रखे, जिससे बीमारियों से बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी