भाग्यविधाता बता कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

महराजगंज: गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने धनेवा में आए भाजपा के राष्ट्री

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 12:21 AM (IST)
भाग्यविधाता बता कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
भाग्यविधाता बता कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

महराजगंज: गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने धनेवा में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष भाग्यविधाता हैं। उन्हें कार्यकर्ताओं के ताकत पर भरोसा है। ऊर्जावान कार्यकर्ता क्षमता का सदुपयोग कर बूथ को मजबूत बनाएं तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताएं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक दौर में उन्होंने गुजरात में बूथ अध्यक्ष के पद का निर्वहन किया था जिससे उन्हें बूथ अध्यक्षों की क्षमता की वास्तविकता पता है। प्रदेश व देश की जनता गठबंधन की वास्तविकता को समझ रही है तथा उसका जवाब लोकसभा चुनाव में देने को तैयार है। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से कहा कि देश व प्रदेश को एक नंबर के पायदान पर लाने के लिए यह जरूरी है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाई जाए। सभी इसमें अभी से जुट जाएं।

क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मऊ, आजमगढ़ व बलिया जिले के संसदीय क्षेत्रों से आए बूथ अध्यक्षों को मिशन 2019 के जीत का मंत्र दिया तथा कहा कि भाजपा सत्ता में आएगी तो ही देश को राष्ट्रविरोधी ताकतों से मुक्ति मिलेगी।

स्थानीय व दूरदराज के बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को सम्मेलन स्थल पर पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया था। सुबह से वाहनों से गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न जिलों से नगर में पहुंचना शुरू हो गए। मौसम की बेरुखी के बीच भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह 10 बजे आसमान में बादल के बीच जब रोशनी दिखी तो बूथ अध्यक्षों का उत्साह भी बढ़ गया।

chat bot
आपका साथी