Crime News: होली पर घर जाने के लिए निकला था होटल कर्मचारी, चार दिन बाद नहर में तैरता दिखा शव; प्रेम प्रसंग में हुई हत्या!

डीह थाना क्षेत्र के संजय नगर फागूपुर निवासी राजेंद्र अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे। शव की पहचान अपने बेटे पंकज के रूप में की। पुलिस को बताया कि पंकज रायबरेली के होटल ओम क्लर्क में काम करता था। उसने बताया कि वह होली में घर आने की बात कर रहा था। पंकज होटल से 23 मार्च की शाम घर के लिए निकला। घर नही पहुंचा।

By Jagran NewsEdited By: Riya Pandey Publish:Wed, 27 Mar 2024 06:58 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2024 06:58 PM (IST)
Crime News: होली पर घर जाने के लिए निकला था होटल कर्मचारी, चार दिन बाद नहर में तैरता दिखा शव; प्रेम प्रसंग में हुई हत्या!
होली के एक दिन पहले घर के लिए निकले होटल कर्मचारी का नहर में मिला शव

संवाद सूत्र, महराजगंज। रायबरेली शहर के होटल ओम क्लार्क के कर्मचारी पंकज का शव चौथे दिन कोतवाली क्षेत्र के माझिगाव में उताराता देखा गया। युवक के पिता राजेंद्र ने कुछ लोगों द्वारा बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे माझिगांव से निकली जौनपुर ब्रांच नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों की मदद से नहर के पानी से बाहर निकाला। पुलिस शव की पहचान को लेकर उसकी फोटो इंटरनेट मीडिया व आस पास के थाने पर भेजी।

पंकज होटल ओम में क्लर्क का करता था काम

डीह थाना क्षेत्र के संजय नगर फागूपुर निवासी राजेंद्र अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे। शव की पहचान अपने बेटे पंकज के रूप में की। पुलिस को बताया कि पंकज रायबरेली के होटल ओम क्लर्क में काम करता था। उसने बताया कि वह होली में घर आने की बात कर रहा था।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

होटल मालिक ने उसे बताया है कि पंकज होटल से 23 मार्च की शाम घर के लिए निकला। घर नहीं पहुंचा। शव पंकज का है। उसका महराजगंज कोतवाली के एक गांव निवासिनी विवाहिता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।एक साल पहले उसके साथ वह भाग गया था। मृतक के पिता का आरोप है कि आशंका जाहिर की कि प्रेम प्रसंग में ही उसकी कुछ लोगो ने हत्या कर दी गई।

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव की पहचान डीह कोतवाली के पंकज के रूप में हो रही है।उसके पिता राजेंद्र ने बेटे का शव होने का दावा किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डी एन ए भी कराया जायेगा। राजेंद्र के आरोपों की जांच की जा रही है। केस भी दर्ज कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पुलिस से नाराज किशोरी ने उठाया ऐसा कदम, जान कर हो जाएंगे दंग, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी

chat bot
आपका साथी